THE GIRL INSIDE THE CUPBOARD

Creator / Studio: Krishna | Platform: ZealPlane Originals

 THE GIRL INSIDE THE CUPBOARD - read free on ZealPlane

Synopsis & Storyline

यह प्रशांत कुमार द्वारा बनाया गया एक सेल्फ मेड इंडी कॉमिक बुक है जिसका चित्रांकन भी उन्होंने खुद ही किया है। जहाँ प्रशांत जी अपने ग्रुप कॉमिक्स मनियाक में अपनी बेबाकी से भरे पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनके इस काम की संजीदगी मुझे हैरान करते हैं। 


कई लोग कहेंगे कि आर्टवर्क बेकार है। मैं झूठ बोल रहा, पर सच बोलूँ तो मुझे यह कॉमिक्स अच्छी लगी, सच में अच्छी लगी। in fact इसका आर्टवर्क तक मुझे पसंद आया। 

ऐसा इस लिए क्योंकि कहानी मुझे बांध पाती है, और इसका आर्टवर्क कहानी जो कहना चाहती उसे बताने में सक्षम हो जाती हैं। वैसे मैंने सक्षम कहा, सफल नहीं। 

इसे नॉवल की तरह लिखा गया है, कैरेक्टर्स डॉयलॉग और कहानी प्रोग्रेशन ऑन पॉइंट है। इसका आर्टवर्क देखकर मुझे भी लगा था कि यह मुझे बांध नहीं पाएगी, पर ऐसा नहीं है, इसे पढ़ते वक्त मैं भूल ही गया था कि इसका आर्टवर्क कैसा है। हालांकि एंडिंग कमजोर है, उसे और ज्यादा ड्रामेटिक किया जा सकता था। प्रशांतजी ने शुरुआत और मिडल पार्ट अच्छे से हैंडल किया है, पर अंत में मात खा गए। 

पर ये एक अच्छा प्रयास है और उनमें उनके ही स्टाइल में सही, पर एक प्रतिभा है जो उन्हें जारी रखना चाहिए। बांकी उनके आगे के कॉमिक्स का इंतज़ार रहेगा।


Start Reading Chapter 1 Free →

Trending Indie Webcomics & Manga

Latest Pop Culture & Comic News